Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ब्रेकिंग: मेटल पार्क रोड के पास मिले मानव अंग, 15 दिनों से लापता था युवक

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेटल पार्क रोड के किनारे मानव शरीर के अंग मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मृतक की हुई पहचान

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय दिलीप कुमार वर्मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दिलीप पिछले 15 दिनों से लापता थे, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस कर रहे थे।

मौके से मिले अहम सुराग

स्थानीय राहगीरों ने सड़क किनारे क्षत-विक्षत और सड़ी-गली अवस्था में शरीर के अंग देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को निम्नलिखित चीजें बरामद हुई हैं

  • मानव अवशेष (सड़ी-गली अवस्था में)
  • मृतक के कपड़े और बाल
  • हाथ का कड़ा, माला और ताबीज
  • एक डायरी, जो शिनाख्त में अहम कड़ी साबित हुई

शव की ऐसी हालत और अंगों का अलग-थलग मिलना किसी बड़ी साजिश या जघन्य हत्या की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या शव को कहीं और से लाकर यहाँ फेंका गया है।


Related Posts

1 of 230