Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ब्रेकिंग: ‘टीम प्रहरी’ का बुलडोजर देख मचा हड़कंप! अवंति विहार और गौरव पथ से अवैध गुमटियां साफ

रायपुर: राजधानी की सड़कों पर यातायात को सुगम बनाने और सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करने के लिए रायपुर नगर निगम ने अपना अभियान तेज कर दिया है। ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत जोन-9 क्षेत्र में कड़ा एक्शन लेते हुए प्रशासन ने अवंति विहार और विजय नगर जैसे प्रमुख इलाकों से अवैध कब्जों का सफाया कर दिया।

जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा के नेतृत्व में निगम की संयुक्त टीम ने आज सुबह ही मोर्चा संभाल लिया था। अवंति विहार में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगाई गई गुमटियों को जब्त किया गया। गौरव पथ में राजधानी की इस वीआईपी रोड को ठेले और अस्थाई कब्जों से मुक्त कराया गया। विजय नगर चौक में यहाँ अव्यवस्थित पार्किंग और ठेलों के कारण लग रहे जाम को हटाया गया।


https://youtu.be/OOl6uIQzKZ4?si=KGpBxtKXFmNBGlUP

Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170