Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: फर्जी कंपनियों से कैश कन्वर्जन का मास्टरमाइंड राकेश कुमार जैन गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अवैध कोल लेवी घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB–EOW) ने फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों की अवैध लेवी को कैश में बदलने वाले मास्टरमाइंड राकेश कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

ACB की जांच में खुलासा हुआ है कि राकेश जैन ने- दर्जनों फर्जी कंपनियां खड़ी कीं, हवाला और फर्जी खर्च दिखाकर 50 करोड़ से अधिक की अवैध लेवी को कैश में कन्वर्ट किया, और यह रकम मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाई। जांच एजेंसी को कई ऐसे दस्तावेज और डिजिटल एविडेंस मिले हैं जो इस पूरी मनी रूट को साबित करते हैं।

ACB के अनुसार, राकेश जैन ने रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के लिए भी एंट्री ऑपरेशन किए। यानी अवैध धन को “पक्का” करने, हेरफेर करने और वैध दिखाने का काम वह ही संभालता था।

आर्थिक अपराध ब्यूरो ने अपराध क्रमांक 03/2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम: धारा 7, 7A, 12, IPC: 120B (साजिश), 384 (जबरन वसूली), 420 (धोखाधड़ी) धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।


राकेश जैन पहले भी कई वित्तीय धोखाधड़ी मामलों में आरोपी रह चुका है। वह लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी ACB की बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि कोल लेवी घोटाले के पूरे नेटवर्क और फाइनेंशियल लिंक सामने आ सकें।


Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245