Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: दिनदहाड़े FCI अधिकारी की कार से 38 लाख रुपये की चोरी, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने FCI अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडेय की कार से करीब 38 लाख रुपये नकद पार कर दिए। घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

कार में रखी नकदी गायब

जानकारी के मुताबिक, अधिकारी पांडेय जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने तहसील कार्यालय के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के दूसरे तल पर अपनी कार खड़ी की और संबंधित पक्ष का इंतजार करने कलेक्ट्रेट परिसर चले गए। कुछ देर बाद जब वह रुपये लेने के लिए कार के पास पहुंचे, तो 38 लाख रुपये गायब थे। इसके बाद अधिकारी ने तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। पार्किंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पहले से अधिकारी की रेकी कर रहे थे और उनका पीछा करते हुए पार्किंग तक पहुंचे थे।

चार आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Related Posts

1 of 181