Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने की कार्रवाई पर बवाल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। निगम प्रशासन द्वारा सुबह 5 बजे तक चौपाटी खाली करने के दिए गए अल्टीमेटम के बाद व्यवसायियों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात ही पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व्यापारियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए।

सुबह पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ निगम की टीम जब चौपाटी पहुंची तो वहां विरोध और तेज हो गया। कार्रवाई के दौरान भारी विवाद की स्थिति बन गई। सभी जोन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विरोध जताते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और अन्य कांग्रेसी नेता जेसीबी के सामने लेट गए, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की नौबत आ गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान चौपाटी क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल निगम की टीम चौपाटी हटाने की कार्रवाई में लगी हुई है और मौके पर दर्जनों सरकारी वाहन तैनात हैं।

चौपाटी को शिफ्ट करने के लिए पहले जिस जमीन का चयन किया गया था, वह रेलवे की संपत्ति है। रेलवे ने उस जगह पर पार्किंग विकसित करने की योजना तैयार की है और इसी के चलते वहां काम कर रहे मोटर मैकेनिकों को भी जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है। रेलवे द्वारा मालिकाना हक का दावा पेश करने के बाद चौपाटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई थी, जिससे व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

नगर निगम की ओर से कार्रवाई जारी है और प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है, जबकि व्यापारी और कांग्रेसी दल इसे तानाशाहीपूर्ण कदम बता रहे हैं।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245