Trendingदेशबड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सोमवार को भारत पहुंच गए। उनकी आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर स्वयं पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर सीधे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आज शाम प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेता रक्षा, व्यापार, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।रूस और भारत के बीच हाल के वर्षों में लगातार मजबूत होते रणनीतिक संबंधों को देखते हुए पुतिन की यह यात्रा दोनों देशों के लिए अहम मानी जा रही है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 240