रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार अलग–अलग आयोगों और विश्वविद्यालयों की वार्षिक रिपोर्ट सदन पटल पर रखेगी।
आज ही वित्त वर्ष 2025–26 का प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। इसके अलावा नियम 138 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे।
विधायक विक्रम मंडावी जमीन खरीदी–बिक्री से जुड़े मामलों को लेकर राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे। वहीं विधायक शकुंतला हेल्थ इंश्योरेंस योजना और निजी अस्पतालों द्वारा क्लेम सेटलमेंट तथा कैशलेस सुविधा में अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगेंगी।









