Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: राजधानी में 10 घंटे के भीतर दूसरी हत्या; रेत में खून से सनी मिली लाश

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा थाना क्षेत्र में अपराध का साया गहरा रहा है। मात्र 10 घंटों के अंतराल में दूसरी हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। ताजा घटना तिल्दा के वार्ड नंबर 15, बीएनबी ग्राउंड के पास रेत के ढेर पर घटी, जहां नेवरा निवासी युवक ललित यादव की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पेट और छाती पर गंभीर चोट के निशान मिले, जो चाकू से वार किए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुबह के समय स्थानीय लोग रेत के ढेर के पास पहुंचे तो उन्हें खून से सना एक युवक का शव नजर आया। शव की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई। सूचना मिलते ही तिल्दा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और संभावित सबूत जुटाए। वरिष्ठ अधिकारीयों ने बताया कि यह हत्या पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद से जुड़ी हो सकती है, लेकिन अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया जा रहा है।

Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 251