Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

होली पर घर जाना हुआ आसान: छत्तीसगढ़ से बिहार और दक्षिण भारत के लिए 15 विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ

रायपुर। होली के त्यौहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने अब तक कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। बुधवार को तीन नई जोड़ी ट्रेनों के साथ ही गोंदिया-पटना के बीच एक फेरे के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ये सभी ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित (Reserved) होंगी, यानी केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री ही इनमें सफर कर सकेंगे।

इन रूटों पर चलेंगी नई विशेष ट्रेनें:

1. चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल

  • तारीख: चर्लपल्ली से 23, 28 फरवरी और 1 मार्च को।
  • समय: रात 10:00 बजे प्रस्थान। रायपुर (11:20 AM) और बिलासपुर (01:15 PM) होते हुए तीसरे दिन रक्सौल पहुंचेगी।
  • वापसी: रक्सौल से 26 फरवरी, 3 और 4 मार्च को सुबह 04:04 बजे।

2. तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल

  • तारीख: तिरुपति से 21, 28 फरवरी और 7 मार्च को।
  • समय: सुबह 08:15 बजे प्रस्थान। अगले दिन रायपुर (10:20 AM) और बिलासपुर (11:50 AM) पहुंचेगी।
  • वापसी: रक्सौल से 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को सुबह 08:30 बजे।

3. पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल

  • शेड्यूल: पटना से 9 से 30 मार्च तक हर सोमवार और बुधवार।
  • वापसी: चर्लपल्ली से 11 मार्च से 1 अप्रैल के बीच विभिन्न दिनों पर।
  • स्टॉपेज: यह ट्रेन झारसुगुड़ा और नागपुर के बीच बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में ठहरेगी।

बिहार जाने वालों के लिए ‘वन-वे’ स्पेशल ट्रेन

बिहार की ओर जाने वाली भीड़ को देखते हुए गोंदिया-पटना-गोंदिया (08861/08862) के बीच एक फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

  • गोंदिया से प्रस्थान: 2 मार्च।
  • पटना से वापसी: 3 मार्च।इसमें एसी-2, एसी-3 और स्लीपर के साथ सामान्य कोच की भी सुविधा रहेगी।

Related Posts

CG NEWS: दहेज के लिए प्रताड़ना की हदें पार: महिला को पिलाया जहर! पुलिस का ढुलमुल रवैया बना परेशानी का सबब

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भठगांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर…

1 of 183