Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर मंडल की कई गाड़ियाँ रद्द और बीच में समाप्त रहेंगी, देखिये ट्रेनों की पूरी लिस्ट

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (Southeast Central Railway) के रायपुर मंडल ने यात्रियों को जानकारी दी है कि अधोसंरचना विकास और ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्यों के कारण रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में कई गाड़ियाँ रद्द या बीच में समाप्त रहेंगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और विकास कार्यों के दौरान सहयोग की अपील की है।


रद्द होने वाली गाड़ियाँ (05-06 अप्रैल 2026)

  1. 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल
  2. 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल
  3. 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल
  4. 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल
  5. 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर – 05 अप्रैल
  6. 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर – 06 अप्रैल
  7. 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल
  8. 68702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल
  9. 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल
  10. 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ

  1. 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल: बिलासपुर के बाद गाड़ी रद्द रहेगी
  2. 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर – 05 अप्रैल: गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी
  3. 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर – 04 अप्रैल: महासमुंद से रायपुर के बीच रद्द रहेगी
  4. 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर – 05 अप्रैल: रायपुर-महासमुंद के बीच रद्द रहेगी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले गाड़ियों की स्थिति की जांच करें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक इंतजाम करें।


Related Posts

1 of 255