Trendingतकनीकबड़ी खबर

Cyber Fraud Alert: साइलेंट कॉल्स से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, DoT ने जारी की चेतावनी

आजकल कई लोगों के मोबाइल पर अनजान नंबरों से कॉल आ रही हैं, लेकिन कॉल उठाने पर सामने से कोई आवाज नहीं आती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाइए। यह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि साइबर ठगी का नया तरीका हो सकता है।

लोगों की लगातार शिकायतों के बाद डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने साइलेंट कॉल्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। DoT के मुताबिक, स्कैमर्स इन कॉल्स के जरिए यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपका मोबाइल नंबर एक्टिव है या नहीं।

साइलेंट कॉल्स का मकसद क्या है?

DoT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्कैमर्स बिना आवाज वाली कॉल करके यूजर्स की प्रतिक्रिया चेक करते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति कॉल उठाता है, स्कैमर्स को पता चल जाता है कि नंबर चालू है। इसके बाद उस नंबर को फ्रॉड, स्पैम या ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आपको ऐसी कोई कॉल आती है और कॉल उठाने पर कोई आवाज न आए, तो कॉल बैक करने की गलती बिल्कुल न करें। ऐसा करना आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकता है।

साइलेंट कॉल आने पर क्या करें?

  • अनजान और साइलेंट कॉल्स पर दोबारा कॉल न करें
  • किसी भी तरह की जानकारी साझा न करें
  • ऐसी कॉल्स की तुरंत शिकायत दर्ज करें

ऐसे करें साइलेंट कॉल की शिकायत

  1. sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  2. होम पेज पर Citizen Centric Services सेक्शन में जाएं
  3. यहां Chakshu विकल्प पर क्लिक करें
  4. अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे –
    • Malicious Web Links की रिपोर्ट
    • Fraud की रिपोर्ट
    • Spam की रिपोर्ट
  5. सही विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर शिकायत सबमिट करें

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि साइबर ठगी पर लगाम लगाई जा सके।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 239