Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: 60 फीट गहरी खाई में गिरा ओवरलोड ट्रैक्टर, चालक की मौत; चार नाबालिग घायल

कवर्धा। पीपरटोला घाट में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में लकड़ी से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार चार नाबालिग बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ओवरलोड के कारण बिगड़ा संतुलन

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनीराम बैगा (28 वर्ष), निवासी बिरझूनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीराम ट्रैक्टर से पैरा छोड़ने पीपरटोला गया था। इसी दौरान गांव के चार नाबालिग बच्चे घूमने के उद्देश्य से उसके साथ ट्रैक्टर में सवार हो गए।

वापसी के समय ट्रैक्टर में लकड़ी की मोटी बल्लियां लोड की गई थीं। घाटी क्षेत्र के ढलान पर ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

चालक की मौके पर मौत, बच्चे दूर जा गिरे

ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार चारों बच्चे उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं चालक मनीराम बैगा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक बच्चा गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही कूकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए कूकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

1 of 181