Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मां की मौत की सूचना देने जा रहे बेटे और मित्र हादसे का शिकार, दोनों की मौत

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार का दिन एक ही परिवार के लिए त्रासदीपूर्ण साबित हुआ, जब घर की महिला की अचानक हुई मौत के बाद उसके पुत्र और उसके मित्र की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। इस एक ही दिन तीन असामान्य मौतों ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अरईबंद निवासी इंद्राबाई बंजारे (55) की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें तखतपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दोपहिया वाहन फिसलने से महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंद्राबाई की मौत से परिजन सदमे में थे। इसी बीच उनके पुत्र संत बंजारे अपने मित्र जितेंद्र बंजारे के साथ तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मां के निधन की पुष्टि होने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे ग्राम खपरी के पास उनकी दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस तरह, एक ही दिन मां-बेटा और मित्र समेत तीन लोगों की मौत ने परिवार और पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और तीनों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170