छत्तीसगढ

राज्योत्सव जाने पर विवाद में दामाद ने सास को पीटा, मौत

रायपुर। नया रायपुर से सटे ग्राम बरोंदा में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। बुजुर्ग महिला का नाम राजबाई बांधे है। उसे उसके ही दामाद ने घर में पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। माना थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दामाद वीरेंद्र कुर्रे घटना के बाद से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीते 5 नवंबर की है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपी का परिवार राज्योत्सव में घूमने जा रहा था, परिवार के सदस्यों ने उसे भी साथ चलने की बात कही, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसी बात में विवाद बढ़ने के बाद वह बच्चों की पिटाई कर रहा था। जिसपर बुजुर्ग महिला बीच-बचाव करने आई। गुस्से से आगबबूला दामाद बच्चों को छोड़कर सास की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने महिला को उठाकर पटक दिया, और बाद में लात घूसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। दामाद की मार से घायल महिला को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद महिला क्वे परिजनों ने माना पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सास की पिटाई करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया ही। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी जांच में जुटी है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180