Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: छात्राओं को बंधक बनाकर लाखों की लूट, हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेवा ने नकली पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम, 5 गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर के कमल विहार इलाके में 2 बहनों और उनके भाई के साथ लूटपाट करने वाली हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेव और उसके गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका भाई मोनू सचदेवा और करण साहू फरार है। पुलिस उनकीं तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बीती रात कमल विहार इलाके में पढाई करने के लिए आई दो बहनों और उसके भाई को हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने फ्लैट में बंधक बनाकर मारपीट की, छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पीड़ितों से 1.50 लाख रुपये से अधिक की लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता ने मुजगहन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 नवंबर की रात करीब 12 बजे वह अपनी बहन रिया तिर्की के साथ अपने बीमार भाई अटल कुमार भगत के लिए खाना देने कृष्णा हाइट्स, ब्लॉक-1, फ्लैट 102, कमल विहार पहुंची थी। खाना देकर वापस जाने लगी तो लिफ्ट के पास एक महिला और तीन युवक नशे की हालत में खड़े थे।

इन लोगों ने खुद को पुलिस बताकर दोनों बहनों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बलपूर्वक उन्हें उनके भाई के फ्लैट में धकेल दिया। कमरे में घुसकर बेरहमी से मारपीट की, गले पर चाकू लगाया, रोशिता से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने हाथ-मुक्का, बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने चाकू निकालकर अटल भगत के गले पर टिकाया और धमकी दी कि आवाज निकाली तो जान से मार देंगे।

इसी दौरान गैंग के अन्य साथी भी कमरे में पहुंच गए और सभी ने छात्र-छात्राओं को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। FIR में पीड़िता ने बताया कि पूजा सचदेव और निखिल सचदेव ने मारपीट के दौरान रोशिता के प्राइवेट पार्ट को भी छुआ, जिसका उसने विरोध किया। गैंग ने पीड़ितों से 2 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं होने पर रिया तिर्की के पर्स से 7,000 रुपये और नवनीत कुजूर को धमकाकर ATM से 9,000 रुपये निकलवाए।

इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़ितों का आईफोन मोबाइल छीन लिया। अनुराग तिर्की की एक्टिवा लेकर भाग गए। रितिक लकड़ा का लैपटॉप भी ले गए। यहां तक की आरोपी कमरे में गैस सिलेंडर तक उठा ले गए। बदमाशों ने पीड़ितों से करीब 1.5 लाख रुपये का सामान लूट लिया।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 246