रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम हसौद में दो आरोपियों ने एक छात्र को सरप्राइज देने के नाम पर उसका गला काट दिया। आरोपियों ने स्कूली छात्रा से कहा कि ‘आंखें बंद करो यह एक सरप्राइज है’ और बच्चे ने जैसे ही अपनी आंखें बंद की आरोपियों ने चाकू से उसकी गर्दन और उंगलियों को काट दिया। घायल छात्र सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा छठवीं का छात्र है। पुलिस ने दोनों रूपों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें-मिनरल वॉटर के नाम पर आप पी रहे जहर! ये कंपनी आपके स्वास्थ्य से कर रही खिलवाड़
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह गरीब 11:00 बजे की है, जब छात्र साहिल रोज की तरह स्कूल से साइकिल पर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव की ही दो युवक गोकुल साहू और बादल सागर ने बातचीत के लिए उसे रोक लिया। गोकुल ने उसे कहा की आंख बंद करो तुम्हारे लिए कुछ सरप्राइज है। छात्र ने जैसे ही आंख बंद कि आरोपियों ने चाकू से उसके गले और हाथ की उंगलियों में हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- ब्रेकिंग न्यूज- नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का जवान घायल
इस दौरान बादल सागर ने भी उसके साथ हाथ मुक्के से मारपीट भी की। अचानक हुई हमले में छात्र बूरी तरह घायल से हो गया और उसके गले से खून बहने लगा। हालांकि गनीमत रही की रास्ते से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को घायल देखकर तुरंत उसे घर पहुंचाया। परिजनों को जानकारी मिलते ही मां अपने बेटे को लेकर तत्काल थाना हसौद पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा है जहां उसका इलाज जारी है। वहीं छात्र की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गोकुल साहू और बदल सागर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- रायपुर पुलिस ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर का निकाला जूलसू, देखें वीडियो








