Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- विदाई समारोह में ‘स्टंटबाजी’ पड़ी महंगी, 12 छात्रों सहित 16 लोगों पर FIR दर्ज, 4 गाड़ियां जब्त

बलौदाबाजार: स्कूली विदाई (फेयरवेल) के नाम पर सड़क को ‘स्टंट जोन’ बनाने वाले छात्रों के खिलाफ बलौदाबाजार पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंट के वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल (कसडोल) और शासकीय स्कूल छेछर के छात्रों और वाहन मालिकों पर बड़ी कार्रवाई की है।

केस 1: आत्मानंद स्कूल कसडोल – 4 गाड़ियां जब्त, 16 पर केस

कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे चारपहिया वाहनों की खिड़कियों से बाहर निकलकर और तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट कर रहे थे। कार्रवाई: पुलिस ने 12 नाबालिगों समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्टंट में इस्तेमाल की गई 04 चारपहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। खतरनाक ड्राइविंग के लिए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत 04 केस दर्ज किए गए हैं।

केस 2: छेछर सरकारी स्कूल – 8 लोगों पर गिरी गाज

छेछर सरकारी स्कूल के छात्रों ने भी विदाई के जश्न में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई थीं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए 02 वाहन चालकों और 06 नाबालिगों (कुल 08 लोग) पर कानूनी कार्रवाई की है।


पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर इस तरह की हुड़दंगबाजी न केवल छात्रों की जान को खतरे में डालती है, बल्कि राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

इस कार्रवाई ने जिले के शिक्षण संस्थानों और पालकों के बीच हड़कंप मचा दिया है। पुलिस का यह कदम संदेश देता है कि स्कूल से बाहर भी छात्रों का अनुशासन अनिवार्य है, वरना इसका खामियाजा आपराधिक रिकॉर्ड के रूप में भुगतना पड़ सकता है।


Related Posts

1 of 172