Trendingछत्तीसगढ

‘टी.एस. सिंहदेव ने बीजेपी को समर्थन देकर सरकार बनवाने की बनाई थी योजना, लेकिन सफल नहीं हुए’ – पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह

रायपुर। रामानुजगंज से कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का विवादित बयान एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव पर बड़ा राजनीतिक आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- ढाई साल बाद जब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, तब उन्होंने बीजेपी को समर्थन देकर सरकार बनवाने की योजना बनाई थी। वहीं, बृहस्पति सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता बृहस्पति सिंह ने टी.एस. सिंहदेव पर आरोप लगाया कि साढ़े दो साल बाद जब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, तब उन्होंने बीजेपी को समर्थन देकर सरकार बनवाने की योजना बनाई थी। बृहस्पति सिंह का दावा है कि टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस के कुछ विधायकों को बीजेपी के समर्थन में आने के लिए “पैकेज ऑफर” किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इन बैठकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह-प्रभारी से भी संपर्क की बात होती रही। बृहस्पति सिंह के मुताबिक, सिंहदेव की मंशा मध्यप्रदेश के ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह केंद्र में मंत्री बनने की थी। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने सिंहदेव का सहयोग नहीं किया, उनके टिकट विधानसभा चुनाव में काटे गए।

यह भी पढ़ें- CG NEWS: बच्चों के चोरनी बोलने से नाराज बुआ ने मासूमों को कुएं में धकेला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बृहस्पति सिंह के बयान पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह पुराने आदिवासी नेता हैं और मन की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस में आदिवासियों का लगातार अपमान होता रहा है। मिश्रा ने कहा — “अमरजीत भगत का माइक तक छीन लिया गया था, ऐसे में जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है।” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी में सम्मान है, और अगर बृहस्पति सिंह चाहें तो वे भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं — “बीजेपी विशाल है,।

यह भी पढ़ें- CG NEWS: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने नाबालिग को रौदा, मौके पर मौत…देखें वीडियो

वहीं, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बृहस्पति सिंह को पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया है। पुरंदर मिश्रा के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि मिश्रा खुद मंत्रिमंडल गठन के बाद से असंतुष्ट हैं और लगातार अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174