Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG Teacher Death: ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर तोड़ा दम

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। ड्यूटी पर जा रहे एक शिक्षक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा डभरा थाना क्षेत्र के डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर लक्ष्मणभाटा स्थित नौरंगे फैब्रिकेशन के पास हुआ। मृतक की पहचान रघुनंदन चंद्रा (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह अपने घर से बाइक से स्कूल ड्यूटी के लिए निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही रघुनंदन चंद्रा लक्ष्मणभाटा के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शिक्षक को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। चोटें इतनी घातक थीं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दुख और आक्रोश से भरे लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।


Related Posts

CGPSC परीक्षा में ये कपड़े और जूते पहनकर आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश, आयोग ने जारी किया ड्रेस कोड और गाइडलाइंस

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक…

1 of 172