Trendingछत्तीसगढ

‘सरकार नहीं खरीदना चाहती धान, केन्द्रो मे सन्नाटा पसरा’, दीपक बैज का सरकार पर तीखा वार

रायपुर के राजीव गांधी कांग्रेस भवन में कांग्रेस का BLA प्रशिक्षण आज आयोजित किया गया। जिसमे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए। मीडिया बात करते करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- SIR को लेकर प्रदेश मे नाम जोड़ने और फेक वोटरो के नाम काटने को लेकर कांग्रेस गंभीर है,
आज प्रदेश कार्यालय मे 90 विधामसभा से कार्यकत्ता ओर जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण, सभी BLA को ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और मतदाताओं के नाम जोड़ने मे मदद करेंगे।

वहीं आज से शुरू हुई धान खरीदी पर कहा- पूरे प्रदेश मे धान खरीदी केन्द्रो मे सन्नाटा पसरा हुआ है। पिछले 15 दिनों धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर है। उनकी मांगो को सुनने के बजाए एस्मा लगाया जा रहा। इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। सरकार को उनसे बात कर बीच का रास्ता निकालना चाहिए। लेकिन सरकार तानाशाही पूर्वक कर्रवाई कर रही है। किसानों की धान सरकार खरीदना नहीं चाहती

दीपक बैज में बीजेपी को आदिवासी विरोधी बताते हुआ कहा- आज बिरासा मुंडा की जयंती ,उनके योगदान को आदिवासी याद रखेगी। बीजेपी आदिवासी विरोधी है। बीजेपी आदिवासी दिवस नहीं मानती है, आदिवासी दिवस का विरोध करती है,जल,जंगल जमीन को बेचा जा रहा है। राज्य सरकार मुखदर्शक बने बैठी है।

Related Posts

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज…

1 of 246