Trendingतकनीकतकनीक एवं विज्ञानबड़ी खबर

WhatsApp Web को लेकर सरकार ने जारी किए नए नियम, अब 6 घंटे में खुद एक्टिव हो जाएगा ये फंक्शन

हैदराबाद: भारत सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए एक बड़ा बदलाव लागू करने का फैसला लिया है, जो आने वाले महीनों में लगभग हर यूज़र की डेली चैटिंग एक्सपीरियंस को बदल देगा. DoT यानी डीपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि व्हाट्सएप वेब, टेलीग्राम वेब, सिग्नल वेब जैसे वेब-बेस्ड प्लेटफॉर्म्स को यूज़र्स को हर छह घंटे में अपने-आप लॉग आउट करना होगा.

इसका मतलब है कि अब अगर आप अपने ऑफिस के डेक्सटॉप पर काम करते-करते अपना व्हाट्सएप लॉग-आउट करना भूल गए और घर वापस आ गए तो भी प्लेटफॉर्म अपने-आप आपके अकाउंट को वेब से लॉग-आउट कर देगा. आप अपने वेब अकाउंट में चाहें एक्टिव हो या ना हो आपका व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट अपने-आप लॉग-आउट हो जाएगा. अगर आपको 6 घंटे के बाद भी व्हाट्सएप वेब या किसी भी प्लेटफॉर्म्स की वेब सर्विस का इस्तेमाल करना है तो आपको दोबारा से लॉग-इन करना ही होगा.

इस नए नियम के पीछे एक बड़ी वजह बताई गई है. DoT का कहना है कि साइबर फ्रॉड करने वाले लोग SIM के प्रेज़ेंस के बिना भी व्हाट्सऐप चला लेते थे. खासतौर पर कुछ साइबर अपराधी भारत से बाहर बैठकर भी बिना सिम के व्हाट्सएप यूज़ कर लेते हैं. ऐसे केस बढ़ने लगे हैं, इसलिए अब सरकार चाहती है कि ऐप उसी सिम से चल सके, जिससे अकाउंट रजिस्टर हुआ है. आइए इसके बारे में जानते हैं:

नए नियम की खास बातें

  • आपका व्हाट्सऐप जिस सिम से रजिस्टर है, उसी SIM से सर्विस जुड़ी रहनी चाहिए
  • WhatsApp Web, Telegram Web, Signal Desktop जैसे प्लेटफॉर्म हर छह घंटे में अपने-आप लॉगआउट हो जाएंगे
  • अगले 90 दिन यानी तीन महीनों के भीतर, SIM का फिजिकल प्रेज़ेंस अनिवार्य हो जाएगा
  • SIM बाइंडिंग अनिवार्य होने के बाद कंपनियों को चार महीने के अंदर अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट देना होगा
  • WhatsApp जैसी ग्लोबल सर्विसेज़ को IMSI एक्सेस की जरूरत पड़ेगी, जिसके कारण उन्हें भारत के लिए अपने सिस्टम में बदलाव करने होंगे

नए नियमों की क्या जरूरत

इसके बारे में सरकार का कहना है कि मैसेजिंग ऐप्स का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा था. कई साइबर गिरोह बिना SIM के व्हाट्सऐप चलाते थे और भारत में लोगों से फर्जी कॉल और मेसेज के जरिए धोखाधड़ी करते थे. SIM को अनिवार्य करने से हर एक्टिविटी एक वास्तविक सब्सक्राइबर से जुड़ सकेगी.

फीचरपहले जैसा अनुभवनए नियम के बाद
WhatsApp Webघंटों तक लॉगइन रह सकता थाहर छह घंटे में ऑटो-लॉगआउट
Multi-deviceबिना फोन के भी चलता थाफोन की SIM जरूरी
Travel में एक्टिवेशनबिना SIM के काम चल जाता थाSIM न हो तो ऐप नहीं खुलेगा

टेक कंपनियों की प्रतिक्रिया

कई टेक कंपनियों का कहना है कि लगातार SIM चेक करने से प्राइवेसी प्रभावित होगी और मल्टी-डिवाइस फीचर लगभग बेकार हो जाएगा. इसके विपरित टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने इस कदम का समर्थन किया है.

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 239