Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन: सवाल-जवाब, ध्यानाकर्षण और राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज कई अहम मुद्दों और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ेगा। सदन में प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों के जवाब देंगे।

पत्र पटल पर रखे जाएंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी CM विजय शर्मा सदन के पटल पर महत्वपूर्ण पत्र रखेंगे। इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत भी विभिन्न दस्तावेज सदन में प्रस्तुत करेंगे।

नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर भी आज पटल पर रखे जाएंगे। साथ ही, सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन प्रस्तुत किया जाएगा। राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी भी दी जाएगी।

दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

सदन में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाएंगे। विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे। वहीं विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े मामलों को सदन में रखेंगे।

अनुपस्थिति की अनुज्ञा और याचिकाएं

मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे। विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू सदन में याचिकाएं पेश करेंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

सत्र के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा रहेगी, जिसमें पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने विचार रखेंगे। बजट सत्र के इस महत्वपूर्ण दिन में सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर बहस देखने को मिल सकती है।

Related Posts

1 of 192