Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ का यह IPS अधिकारी बना NSG में ग्रुप कमांडर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानि एनएसजी में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी राज्य सरकार को भेज दी गई है, जिसमें राज्य सरकार से उन्हें तत्काल रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं. जितेंद्र शुक्ला 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है, जो अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं, जिनकी छवि तेजतर्रार अधिकारी की मानी जाती है. 

जितेंद्र शुक्ला छत्तीसगढ़ में कई अहम जिलों के एसपी रहे हैं, खास तौर पर नक्सल मोर्चों पर उन्होंने अहम ऑपरेशन किए हैं, वह नक्सल प्रभावित सुकमा, रानांदगांव, कोरबा और महासमुंद जिलों के एसपी रह चुके हैं. 2 सितंबर 2013 को उन्होंने आईपीएस सेवा ज्वाइन की थी, जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया था. उन्होंने बिलासपुर और कोटा थाना प्रभारी के रूप में अपना प्रशिक्षण पूरा किय था, जिसके बाद उन्हें अंबिकापुर में सीएसपी और बाद में सुकमा जिले का एडिशनल एसपी बनाया गया था. बाद में सुकमा जिले से ही उन्होंने एसपी के रूप में अपनी सेवाएं देना शुरू की थी. 

जितेंद्र शुक्ला का जन्म 22 सितंबर 1983 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था, उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की थी, जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने आईपीएस परीक्षा पास की थी. जितेंद्र शुक्ला को अब केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. 

क्या है एनएसजी 

बता दें कि एनएसजी का गठन साल 1986 में देश में आतंकवाद-विरोधी किसी भी अभियान को रोकने के लिए किया गया था. हालांकि इसका इस्तेमाल तभी किया जाता है जब आतंकवादी हमला बेहद गंभीर होता है. देश के प्रधानमंत्री के सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एनएसजी ही निभाता है, जबकि देश के अन्य बड़े वीवीआई की सुरक्षा भी यही करते हैं. एनएसजी जीरो एरर पर काम करता है, जिसमें गलती की कोई गुंजाइश होती ही नहीं है. जितेंद्र शुक्ला को इसी में जिम्मेदारी दी गई है.

Related Posts

1 of 251