Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नगरीय प्रशासन विभाग में तबादला आदेश जारी, प्रमोशन के साथ पदस्थापना

रायपुर, 23 फरवरी 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। यह आदेश अवर सचिव अजय तिर्की की ओर से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी को पदोन्नति प्रदान करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थापना दी गई है। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग में कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आदेश के बाद संबंधित अधिकारी को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

बिलासपुर में हवाई सेवाओं पर फिर निराशा, समर शेड्यूल में नहीं मिली नई उड़ान, प्रयागराज फ्लाइट में कटौती

प्रदेश के प्रमुख शहर बिलासपुर में हवाई सेवाओं को लेकर एक बार फिर निराशा का माहौल…

1 of 189