Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

जशपुर: जशपुर जिला मुख्यालय के समीप किनकेल घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

मोड़ पर आमने-सामने टकराईं रफ्तार

यह दर्दनाक हादसा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर आटापाठ के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुआ। 40 वर्षीय अर्जुन राम अपने साथियों बुधनाथ और अवधेश के साथ जशपुर से मुर्गा लेकर अपने गांव केरे लौट रहे थे। किनकेल निवासी अजेश्वर राम अपने साथी दिलीप के साथ सामने की दिशा से आ रहे थे। आटापाठ मोड़ के पास दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि वे आपस में सीधे टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लहूलुहान हालत में सभी को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अर्जुन राम (40 वर्ष) और अजेश्वर राम को मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में घायल दिलीप की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जिसके कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।अन्य दो घायल युवकों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


Related Posts

1 of 172