दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता सामने आई है। 22 तारीख को सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में दो इनामी माओवादी ढेर हो गए।
एंटी-नक्सल ऑपरेशन्स के ADG संजिव पांडा के अनुसार, गोलीबारी खत्म होने के बाद तलाशी में दो माओवादियों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही टीम ने एक AK-47 राइफल, छह UBGL ग्रेनेड, एक SLR राइफल, दवाइयां और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया।
मारे गए माओवादियों में से एक जगयेश, सुकमा का रहने वाला और माओवादी प्लाटून का डिप्टी कमांडर था, जिस पर 22 लाख का इनाम था। दूसरा, रत्ना, बीजापुर का पार्टी सदस्य था और उस पर 1.65 लाख का इनाम था। दोनों कथित तौर पर 11 से अधिक माओवादी-संबंधी घटनाओं में शामिल थे।










