Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- कोर्ट से फरार हुए दो विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट में पेशी के दौरान दो विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान राजेश मारकंडे और तुलाराम मारकंडे के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में जेल में बंद थे। नियमित सुनवाई के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा में अदालत लाया गया था। इसी दौरान मौका पाकर दोनों कैदी सुरक्षा घेरे से निकल भागे।

शहर में अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी की गई और फरार कैदियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर जांच की जा रही है।

सुरक्षा में चूक की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही या चूक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फरारी किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाने को सूचित करें। जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Related Posts

1 of 172