रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और यूथ कांग्रेस के नेता थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
घेराव में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व मेयर प्रमोद दुबे भी शामिल हुए। कार्यकर्ता थाने के सामने जमकर नारेबाजी करते नजर आए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ACP पश्चिम, देवांश सिंह राठौर भी थाने पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मामले की गंभीरता को समझने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले ने राजधानी में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।








