Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: गंगालूर पोर्टा केबिन में छात्राओं के मामले पर उठे सवाल

रायपुर। बीजापुर जिले के गंगालूर पोर्टा केबिन आवासीय परिसर में तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। यह परिसर पिछले दो वर्षों में चौथा ऐसा मामला है, जिसने छात्रावास की निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विधानसभा में हंगामा

इस मामले पर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरते हुए सवाल किए। नेता प्रतिपक्ष और अन्य विधायकों ने कहा कि लगातार नाबालिक और आदिवासी छात्राओं के साथ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

छात्राओं की जानकारी

मामले में तीनों छात्राएं हायर सेकंडरी कक्षाओं की छात्राएं हैं। इनमें से एक छात्रा आरएमएसए के तहत संचालित पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय में पढ़ती थी, जबकि दो अन्य छात्राएं स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्राएं हैं।

नेताओं की प्रतिक्रिया

  • भूपेश बघेल: “लगातार आदिवासी छात्राओं के साथ घटनाएं हो रही हैं। सरकार दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।”
  • विक्रम मांडवी: “11वीं और 12वीं की छात्राओं से जुड़े मामले पर चर्चा जरूरी है।”
  • नेता प्रतिपक्ष: “पोर्टा केबिन में घटनाएं सालों से हो रही हैं। न तो डॉक्टर हैं, न उचित रहने की व्यवस्था। इस पर पूरी तरह विचार होना चाहिए।”

शिक्षा मंत्री का बयान

शिक्षा मंत्री ने बताया कि दोनों छात्राएं स्वेच्छा से छात्रावास छोड़कर दूसरे स्वामी आत्मानंद स्कूल में अध्ययन कर रही हैं।

Related Posts

1 of 221