Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर विधानसभा में LPG संकट को लेकर हंगामा, स्थगन प्रस्ताव नामंजूर

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को घरेलू गैस (LPG) संकट को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने राज्य में गैस आपूर्ति और मूल्यवृद्धि को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन सत्तापक्ष ने इसे केंद्र का विषय बताते हुए आपत्ति जताई।

स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस की कमी और अफरातफरी की स्थिति है। इसके जवाब में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि यह विषय केंद्र सरकार का है, इसलिए यहां चर्चा नहीं हो सकती।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और कालाबाजारी चल रही है। उनके इस बयान के बाद सदन में हंगामा और बढ़ गया।

सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। स्थगन प्रस्ताव फिर पढ़ने की कोशिश के दौरान भी अजय चंद्राकर ने इसे रोक दिया।

अंततः स्थगन प्रस्ताव सभापति द्वारा नामंजूर कर दिया गया। विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया, लेकिन शादी या अन्य जरूरतमंद परिवारों को गैस नहीं मिल रही है, इसलिए सदन में चर्चा जरूरी थी।


Related Posts

1 of 215