Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Vibha Chaubey KBC: अम्बिकापुर की विभा चौबे ने केबीसी में जीते 12.5 लाख रुपये, प्रदेश की पहली शिक्षिका जो पहुंची हॉट शीट तक

अम्बिकापुर। शहर की शिक्षिका विभा चौबे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता का लोहा मनवाते हुए प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 12.5 लाख रुपये जीतने में सफलता हासिल की।

विभा चौबे दरिमा शासकीय स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन सवालों के सही जवाब देकर विभा ने न केवल बड़ी राशि जीतने में सफलता पाई, बल्कि अपने ज्ञान और हिम्मत का भी लोहा मनवाया।

विभा की यह उपलब्धि पूरे अम्बिकापुर के लिए गौरव का विषय बनी है। उनके इस प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों को प्रेरित किया है और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है।

इस केबीसी एपिसोड का प्रसारण 31 दिसंबर और 1 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें दर्शक देख सकेंगे कि कैसे अम्बिकापुर की शिक्षिका ने अपने ज्ञान और साहस के दम पर बड़ा पुरस्कार जीतकर अपनी पहचान बनाई।


Related Posts

1 of 255