Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: 4 अप्रैल तक बारिश और बादल का असर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी Raipur समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल से Odisha तक बनी ट्रफ लाइन का असर सीधे तौर पर राज्य पर पड़ रहा है, जो 4 अप्रैल तक जारी रह सकता है।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस ट्रफ लाइन के प्रभाव से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, हवा में नमी बढ़ने से उमस, मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।


राजधानी Raipur में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं Bastar संभाग के इलाकों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा

मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में यह बदला हुआ मौसम 4 अप्रैल तक बना रह सकता है। इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन उमस परेशान कर सकती है।


Related Posts

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज…

1 of 246