Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Rashmika And Vijay Wedding: उदयपुर के जिस रिसॉर्ट में हो रही है रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी, वहां का किराया कितना है?

Rashmika And Vijay Wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं. 26 फरवरी को दोनों की शादी है. अभी वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. दोनों उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं. इस शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों की मौजूदगी है. 23 फरवरी को ही रश्मिका और विजय उदयपुर पहुंच गए थे. उसी दिन से मेहमान भी उदयपुर दोनों की शादी के लिए पहुंच रहे हैं. दोनों ने अपनी शादी के लिए एक बेहद ही खूबसूरत लोकेशन चुना है.

रश्मिका और विजय ने उदयपुर के मेमेन्टोस बाय आईटीसी रिसॉर्ट को अपना वेडिंग वेन्यू बनाया है. ये रिसॉर्ट शहर से बाहर अरावली की पहाड़ियों के बीच झील के किनारे बसा हुआ है. ऐसे में इसका नजारा देखने में काफी खूबसूरत लगता है. इस रिसॉर्ट में प्रीमियम सुइट मिलाकर 117 कमरे हैं. ये रिसॉर्ट जितना खूबसूरत और प्रीमियम है, वहां शादी का खर्च भी उतना ही महंगा होता है.

रिसॉर्ट में एक शादी का खर्च
रिसॉर्ट में ओपन लॉन, बैंक्वेट हॉल, साथ ही आउटडोर वेन्यू भी है. इन्हें मेहंदी, हल्दी जैसे अलग-अलग फंक्शन के हिसाब से डेकोरेट किया जाता है. मिंट हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां एक कमरे का किराया एक रात के लिए 20 हजार से 50 हजार रुपये के बीच होता है. वहीं अगर आप सुइट या फिर पर्सनल विला लेते हैं तो उसका किराया लगभग 70 हजार होता है. यहां एक शादी का मिनिमम खर्च लगभग 90 लाख रुपये होता है. हालांकि, मेहमानों की संख्या, कार्यक्रम कितना ग्रैंड है और फिर डेकोरेशन किस तरह का है, इन सब चीजों पर भी खर्च निर्भर करता है. ऐसे में इस रिसॉर्ट में एक शादी का खर्च 2.5 करोड़ तक जाता है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में लगभग 100 लोग शामिल होंगे. सिर्फ करीबी लोगों की मौजूदगी होने वाली है. मार्च के महीने में दोनों अपना वेडिंग रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को इनवाट किया जाएगा. वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद में होगा. कहा जा रहा है कि जिस तरह विजय-रश्मिका ने शादी के लिए एक खूबसूरत लोकेशन चुना है उसी तरह दोनों का वेडिंग रिसेप्शन भी काफी ग्रैंड होने वाला है.

Related Posts

1 of 186