Trendingदेशबड़ी खबर

आखिर क्यों बुजुर्ग ने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया लोहे का छल्ला, सर्जरी से बची जान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अंधविश्वास के चक्कर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने प्राइवेट पार्ट पर लोहे का छल्ला चढ़ा लिया। तांत्रिक ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा करने से उनके जीवन की सभी परेशानियाँ दूर हो जाएँगी।

छल्ला पहनने के कुछ ही समय बाद बुजुर्ग को तेज दर्द और यूरिन रुकने की गंभीर समस्या होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरपी सिंह और उनकी टीम ने अत्यंत सावधानी से सर्जरी कर लोहे के छल्ले को निकालने में सफलता पाई और बुजुर्ग की जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला छोटी छपैटी मोहल्ले का है। यहां का रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध को अंधविश्वास के चक्कर में खतरनाक कृत्य कर लिया। स्टेशनरी की दुकान चलाने वाला वृद्ध कुछ समय से खुद को दुर्भाग्यशाली मान रहे थे। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए वह एक तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक ने उन्हें यह कहकर बहकाया कि यदि वह अपने प्राइवेट पार्ट पर लोहे का छल्ला पहन लें, तो उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। अंधविश्वास में आकर बुजुर्ग ने यह यह उपाय कर लिया। अपने प्राइवेट पार्ट में छल्ला पहन लिया।

कुछ समय बाद उन्हें तकलीफ होने लगी। बाथरूम तक नहीं कर पा रहे थे। वह दर्द से चिल्लाने लगे। रविवार दोपहर करीब 3 बजे परिजन वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. आरपी सिंह और उनकी टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। कई सावधानीपूर्वक प्रयासों के बाद, मेडिकल टीम लोहे के छल्ले को सफलतापूर्वक निकालने में कामयाब रही।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 240