Trendingदुनियाबड़ी खबर

क्या 200 डॉलर तक जाएगा कच्चा तेल? ईरान ने कहा- तैयार रहे दुनिया!

रायपुर: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि दुनिया को तेल के 200 डॉलर प्रति बैरल के लिए तैयार रहना चाहिए। ईरानी सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाकारी ने कहा कि तेल की कीमतें क्षेत्रीय सुरक्षा पर निर्भर हैं और मौजूदा हालात को अस्थिर बना दिया गया है।

इस बीच, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने वैश्विक तेल की आपूर्ति को स्थिर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत 32 देशों ने अपने रणनीतिक भंडार से 400 मिलियन बैरल तेल जारी करने का फैसला किया है। अमेरिका भी अपने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से करीब 172 मिलियन बैरल तेल बाजार में उतारेगा।

खाड़ी में जहाजों पर हमले
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 के अंत में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों के बाद युद्ध शुरू हुआ, जिसमें अब तक लगभग 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच बुधवार को खाड़ी में तीन जहाजों पर हमला हुआ। ईरान ने कहा कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण कर लिया है और वहां माइंस बिछाना शुरू कर दिया है।

तेल की कीमतों में उछाल
इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर तक पहुंच गईं, फिर गिरकर 90 डॉलर हुईं, लेकिन अब फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। G7 देशों ने खाड़ी में चलने वाले जहाजों को सैन्य सुरक्षा (एस्कॉर्ट) देने पर विचार शुरू कर दिया है, ताकि तेल की शिपमेंट सुरक्षित बनी रहे।यह स्थिति वैश्विक ऊर्जा बाजार और समुद्री परिवहन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।


Related Posts

1 of 208