छत्तीसगढ

युवा कांग्रेस ने पोती राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख, विनोद कश्यप ने कहा-जनता के पैसों से बनी चौपाटी तोड़ी

रायपुर: शहर जिला युवा कांग्रेस ने NIT के पास स्थित यूथ हब में बनी लोकप्रिय चौपाटी को तोड़े जाने के खिलाफ आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह चौपाटी युवाओं, छात्रों, आस-पास के परिवारों और आम जनता के लिए वर्षों से किफायती भोजन, मिलन स्थल और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रही है।

प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप ने किया। बड़ी संख्या में उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पश्चिमी विधायक राजेश मूणत पर “घमंड और मनमानी” में चौपाटी को तुड़वाने का आरोप लगाया। इसी विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने चौपाटी स्थल पर लगाए गए विधायक के लाइब्रेरी निर्माण संबंधी पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा सरकार और विधायक मूणत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा—“यूथ हब के अंतर्गत बनी यह चौपाटी पूर्व सरकार की एक महत्वपूर्ण जनउपयोगी पहल थी। इसे युवाओं, छात्रों, महिलाओं और आम नागरिकों के लिए जनता के पैसों से विकसित किया गया था।”

“लेकिन सत्ता और अहंकार के नशे में पश्चिमी विधायक राजेश मूणत ने इस चौपाटी को बिना किसी जनसहमति के, मनमाने तरीके से तुड़वा दिया।” “हमने विरोध स्वरूप उनके पोस्टर पर कालिक पोतकर स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार की चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

कश्यप ने यह भी जानकारी दी कि संबंधित क्षेत्र में पहले से ही बड़ी और सुव्यवस्थित लाइब्रेरी मौजूद है। फिर भी “लाइब्रेरी निर्माण” के नाम पर चौपाटी को हटाना युवाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने कहा— “यह चौपाटी शाम के समय युवाओं, छात्रों और आम परिवारों के लिए सस्ते और स्वच्छ भोजन का केंद्र रही है। यह सिर्फ एक दुकानें नहीं थीं, बल्कि युवा गतिविधियों, मेलजोल और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक थीं। भाजपा विधायक ने जानबूझकर इसे हटाकर युवाओं के अधिकारों का हनन किया है।”

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बीजेपी और मूणत से पूछे 4 महत्वपूर्ण सवाल…

1- भाजपा सरकार और विधायक मूणत फूड कोर्ट वाली जगह को मास्टर प्लान का हवाला देकर आंदोलन कर रहे थे अब क्या वह भूमि जहां नालन्दा 2 बनाने का प्लान हो रहा है क्या अब वह भूमि मास्टर प्लान में नहीं आएगा जवाब दे।
2- जब कांग्रेस सरकार द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से फूड कोर्ट यूथ हब बन रहा था तब भाजपा कहती थी वहां अपराधियों का जमघट रहेगा महिला छात्र छात्राओ के साथ छेड़छाड़ होगा नशेड़ी नशे का समान बेचा करेंगे तो क्या अब जब नालन्दा 2 बनेगा तो क्या अब विधायक जी के मुद्दे बदल गए।
3- राजेश मूणत पहले कहते थे कि यह भूमि खेल विभाग की है तो क्या विधायक मूणत ये बता सकेंगे कि आपकी और खेल विभाग की क्या बात हुई है आपके बीच कोई संधी हुई है कुछ लिखित में इकरारनामा हुआ है अगर हुआ है तो पेपर सार्वजनिक करे।
4- आज यूथ हब फूड कोर्ट हटाने से सबसे ज्यादा युवा परेशान है युवाओं का रोजगार छीना गया है चौपाटी के आस पास कही शैक्षणिक संस्थान है जहां छात्र छात्राएं दूर दूर से पढ़ने लिखने आए है फूड कोर्ट विद्यार्थियों के स्वादिष्ट व्यंजन ग्रहण करने का एक अच्छा विकल्प था।

युवा कांग्रेस की चेतावनी

युवा कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि— जब तक चौपाटी को पुनः स्थापित नहीं किया जाएगा, तब तक विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।” उन्होंने मांग की कि जनता के पैसों से बनी इस चौपाटी को तुरंत पुनर्निर्मित किया जाए और उसकी मूल स्वरूप में बहाली की जाए।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से nsui प्रदेश महासचिव महताब हुसैन,जिला महासचिव दिनेश मिश्रा , विधानसभा अध्यक्ष आजाद वर्मा,प्रभारी महामंत्री फरदीन खोखर,प्रतीक भगत, श्रेयश शुक्ला ,मुनेश गौतम सहित युवा कांग्रेस के साथीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180