PoliticsTrendingUncategorizedछत्तीसगढतकनीकदेशबड़ी खबरवायरल खबरव्यापार

मृत महिला को बताया गया जिंदा, उसी के नाम पर कराई गई जमीन की फर्जी रजिस्ट्रीयां

रायपुर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा हुआ है यहां मृत महिला को जिंदा दिखाकर उसके नाम पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्रीयां कराई गईं। इस पूरे मामले ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि रजिस्ट्री विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले में रजिस्ट्री विभाग के कुछ अधिकारियों पर रुपयों की मांग कर बिना स्थल निरीक्षण के रजिस्ट्री स्वीकृत करने का आरोप भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला ऐसे कई पुराने मामलों की तरह है, जहां कथित रूप से अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी रजिस्ट्रीयां कराकर जमीनों पर कब्जे की साजिश रची गई।

इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी होटल और केमिकल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में बीजेपी तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर कई प्लॉटों पर कब्जा करने की योजना तैयार की थी।

शिकायतकर्ता रिटायर्ड शिक्षक देवनाथ देवागन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृत महिला के नाम पर की गई रजिस्ट्रियां पूरी तरह फर्जी हैं।
इस संबंध में कोर्ट पहले ही विवादित रजिस्ट्रियों को शून्य घोषित कर चुकी है, बावजूद इसके आरोपी लगातार कब्जे की कोशिश करते रहे।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 506 और 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में राजनीतिक रसूख और फर्जीवाड़े का गहरा गठजोड़ सामने आ रहा है।
फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच में रजिस्ट्री विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही ह

Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 173