Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो-कार भिड़ंत में बाप-बेटे की जान गई

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बलौदा-अकलतरा मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम अमोरा (अकलतरा) निवासी रूपेश निर्मलकर अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी भगवती निर्मलकर, पुत्र राहुल निर्मलकर और भांजे शरद निर्मलकर भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि बलौदा थाना क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी को वाहन से बाहर निकाला गया। इस हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके पुत्र राहुल निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, भगवती निर्मलकर और शरद निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467