राजधानी रायपुर के लालपुर इलाके में रविवार देर रात एक युवती की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पटेल चौक स्थित मकान में हुई इस वारदात ने पुलिस को भी उलझा दिया है। शुरुआती जांच में मामला लव ट्राइंगल का बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी, जिससे उसकी मुलाकात प्रीवियस अस्पताल में हुई थी। वहीं चिरमिरी निवासी सन्नी नामक युवक से भी वह पिछले सात साल से संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि मृतका और उसके बॉयफ्रेंड के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।
कमरे से बरामद सुरागों ने शक और गहरा कर दिया है। युवती के सीने में चाकू से वार किया गया था, जबकि उसके हाथ में भी एक चाकू मिला — लेकिन उस पर खून के निशान नहीं पाए गए। कमरे में संघर्ष के संकेत मिले हैं, जिससे यह आशंका मजबूत होती है कि वारदात के पहले झगड़ा हुआ होगा।
पुलिस को घटनास्थल से कई CCTV कैमरे मिले, लेकिन सभी खराब अवस्था में थे। फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस ने दुर्गेश नामक युवक को हिरासत में लिया है।
ASP पश्चिम ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अब युवती के मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए रिश्तों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका बीते कुछ महीनों से इस मकान में किराए पर रह रही थी। वारदात की रात आसपास के लोगों ने किसी तरह का शोर नहीं सुना, जिससे पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं किसी जानकार ने तो नहीं की।
- Home
- Uncategorized
- लालपुर में खून से सनी लाश
लालपुर में खून से सनी लाश
Related Posts
बारात से पहले मां दूल्हे को क्यों पिलाती है दूध?IPS की शादी चर्चा में
IPS ऑफिसर कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की ASP अंशिका वर्मा की शादी से एक…
रायपुर में बड़ा एक्शन: IG रतनलाल डांगी निलंबित, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद कार्रवाई
रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। IG रतनलाल डांगी को…
‘चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें अब कभी नहीं बिकेंगी, हमेशा रहेंगी खाली’: जानें क्या है वजह
बेंगलुरु। Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने पिछले साल हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे…
‘खाने में छिपकली है’,कंप्लेंट हुई तो खा गया कैंटीन स्टाफ, कहा- अरे, शिमला मिर्च है
मध्यप्रदेश में भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार…
बिलासपुर में ईद से पहले बकरी चोरी, दीवार तोड़कर 17 बकरे-बकरियां ले उड़ा चोर, VIDEO
बिलासपुर: बिलासपुर में ईद से पहले बकरी चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। चोर…
युवक ने प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, दर्द से तड़पा तो भागा अस्पताल, फिर..
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 38…
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग! नोटिस पर 193 सांसदों के हस्ताक्षर
विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का नोटिस संसद के…
बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के Bilaspur के Bilha क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपनिया में पुलिस…
CG NEWS: कृषि महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम में BJP नेताओं की हाथापाई, VIDEO
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत धोन्धा में आयोजित…
विधानसभा में दिखा ऐतिहासिक नजारा: 120 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने देखी सदन की कार्यवाही
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को…










