Uncategorized

विधानसभा में दिखा ऐतिहासिक नजारा: 120 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने देखी सदन की कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब 120 आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा पहुंचे और सदन की कार्यवाही को करीब से देखा। इनमें 1 करोड़ के इनामी पूर्व नक्सली रूपेश और झीरम हमले से जुड़े चैतू भी शामिल थे।

आसंदी से सभापति ने पुनर्वासित नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नई पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को आर्थिक सहायता और खेती के लिए जमीन दी जाएगी, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा परिसर में अपने कक्ष में पुनर्वासित नक्सलियों का स्वागत किया और उनके फैसले की सराहना की। सात पूर्व नक्सलियों को अध्यक्षीय दीर्घा में बैठकर प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण की कार्यवाही देखने का अवसर भी मिला। उस दौरान सदन में स्कूलों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा चल रही थी।

विधानसभा भ्रमण से एक रात पहले उपमुख्यमंत्री ने 150 से अधिक आत्मसमर्पित नक्सलियों को नया रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था। इसे सरकार की पुनर्वास और विश्वास बहाली की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

अबूझमाड़ में नक्सलियों खजाना लगा हाथ: सुरक्षा बलों ने बरामद किया 1 करोड़ कैश और हथियारों का जखीरा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने…

’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर…

बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई: सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी…

CG NEWS: शक में बॉयफ्रेंड ने ली प्रेमिका की जान, हत्या के बाद खुद ही पुलिस को फोन कर बोला- ‘साहब, ये उठ नहीं रही’

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ…

1 of 7