Trendingदेशबड़ी खबर

आंध्र प्रदेश में केंद्रीय समिति के 9 सदस्य समेत 31 माओवादी गिरफ्तार, इनमे ज्यादातर छत्तीसगढ़ के निवासी

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश पुलिस ने माओवादी नेटवर्क को झकझोर देने वाला बड़ा ऑपरेशन किया है। पिछले 48 घंटे में राज्य के तीन शहरों विजयवाड़ा, काकीनाडा और कृष्णा जिले में छापेमारी कर कुल 31 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें माओवादी केंद्रीय समिति के 9 सदस्य भी शामिल हैं।

विजयवाड़ा के बाहरी इलाके कानूर-कोठा ऑटोनगर में पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि माओवादी एक इमारत को सुरक्षित ठिकाना बनाकर छत्तीसगढ़ से आए अपने कैडर को छिपा रहे हैं। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक चले संयुक्त अभियान में 28 माओवादियों को दबोच लिया गया। इनमें 21 महिलाएं और 4 वरिष्ठ सदस्य हैं। सभी छत्तीसगढ़ के हैं।

पुलिस ने बताया कि ये लोग डेढ़ महीने से शहर में रह रहे थे और “दिहाड़ी मजदूरी करने आए हैं” का बहाना बना रहे थे। इमारत का चौकीदार हिरासत में है और मालिक से पूछताछ जारी है।

कृष्णा जिले में अलग-अलग जगहों पर छापे में 3 और माओवादी पकड़े गए। एसपी विद्यासागर नायडू ने बताया: “यह संयुक्त अभियान 5 जिलों में चला। हमने माओवादी केंद्रीय समिति के सचिव थिप्पिरी तिरुपति के पूरे ग्रुप को पकड़ लिया है। पूरी डिटेल कल जारी होगी।”

गिरफ्तार अधिकांश माओवादी बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के हैं। आंध्र पुलिस की ऑक्टोपस और इंटेलिजेंस टीम को शक था कि हिडमा एनकाउंटर के बाद बचे हुए कैडर शहरों में छिप रहे हैं। यह गिरफ्तारी उसी शक को सही साबित करती है।आंध्र प्रदेश खुफिया एडीजी महेश चंद्र लड्डा ने कहा: “अभियान अभी जारी है। माओवादियों के शहरी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना हमारा लक्ष्य है।”

Related Posts

सूरजपुर में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बेहद…

केंद्रीय जेल में गूंजी 15 साल बाद शहनाई: दुष्कर्म के मामले में विचाराधीन बंदी ने प्रेमिका से रचाई शादी

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित केंद्रीय जेल जगदलपुर में…

1 of 428