Trendingछत्तीसगढ

2 शीर्ष नक्सली समेत 8 ने किया सरेंडर, गुपचुप तरीके से पुलिस के सामने डाले हथियार

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर नक्सली संगठन को झटका लगा है। तेलंगाना स्टेट कमेटी के दो बड़े और प्रभावशाली नक्सली नेताओं ने 8 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया है। इन सभी ने वारंगल पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। हालांकि पुलिस ने इसकी औपचारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। सोमवार को इसकी घोषणा होने की बात कही जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोय्यादी संबय्या उर्फ आज़ाद और अब्बास नारायण उर्फ रमेश ने अपने 8 साथियों के साथ गुपचुप तरीके से पुलिस के संपर्क में आया और बातचीत के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस की औपचारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम, कोय्यादी संबय्या उर्फ आज़ाद का है। ये नक्सली बीकेएसआर (BKSAR) डिवीजन कमेटी के सचिव के रूप में वर्षों से माओवादी संगठन की रणनीति, भर्ती और संचालन गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

वहीं दूसरा बड़ा नाम, अब्बास नारायण उर्फ रमेश, जो माओवादी संगठन की तकनीकी टीम का प्रभारी था। रमेश का मुख्य काम था संचार तंत्र, विस्फोटक उपकरणों की तकनीक, और संगठन के आंतरिक नेटवर्क को तकनीकी सहायता प्रदान करना। वह रामागुंडम इलाके में लंबे समय से सक्रिय था और कई अभियानों में उसकी भूमिका रही थी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 467