Trendingखेल

IND vs SA 1st Test Day 2: दूसरे दिन ढेर हुए भारत के शेर, टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 189 रन, 30 रनों की मिली लीड

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। भारत की पहली पारी ख़त्म हो गई है। टीम ने पहली पारी में सिर्फ 189 रन बनाए। उसे सिर्फ 30 रनों की लीड मिली। साऊथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे।

साऊथ अफ्रीका के 159 रनों के जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल केवल 12 रन बनाकर मार्को जानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने पहले दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारतीय टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दूसरे दिन खेलने वापस आए केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बैटिंग की। राहुल ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने चार हजार रन भी पूरे कर लिए। सुंदर 29 रनों के निजी स्कोर पर साइमन हार्मर का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे शुभमन गिल 4 रनों के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। चौका जड़ने के बाद उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की।

भारतीय टीम के तीसरे विकेट का पतन केएल राहुल के रूप में हुआ। वह 39 रन बनाकर स्पिनर केशव महाराज का शिकार बने। इसके बाद ऋषभ पंत (27 रन) ने कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेले, लेकिन उनकी इनिग्स ज्यादा देर नहीं चली. पंत को कॉर्बिन बॉश ने आउट किया। ध्रुव जुरेल भी 14 रन बनाकर साइमन हार्मर की गेंद पर चलते बने। जुरेल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 153/5 था. भारत को छठा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा, जो 27 रन बनाकर हार्मर की गेंद पर LBW हुए। जडेजा के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 171/6 हो गया। कुछ देर बाद ही कुलदीप यादव (1) भी मार्को जानसेन की गेंद पर आउट हो गए. मोहम्मद सिराज (1 रन) और अक्षर पटेल (16 रन) आउट होने वाले आखिरी दो बल्लेबाज रहे। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने चार विकेट झटके। मार्को जानसेन को भी तीन विकेट मिले।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 434