Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, फिर मुकरा, पुलिस ने किया गिरफ्त्तार

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने नगरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी पूनम प्रजापति (निवासी: बिड़गुड़ी, थाना सिहावा) ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

धोखे का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए पीड़िता को दोबारा फोन न करने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने तत्काल कदम उठाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी पूनम प्रजापति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब…

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, केदार कश्यप से दीपक बैज तक की सुरक्षा श्रेणी बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब नेताओं की सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 3 नवंबर को होगा समापन, अमित शाह करेंगे राज्य अलंकरण पुरस्कारों का वितरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव में…

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में गिरी पकी धान की फसल

बलौदाबाजार। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चक्रवाती…

बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साधा निशाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के…

1 of 494