Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांकेर में नक्सली IED ब्लास्ट: DRG इंस्पेक्टर समेत 5 जवान शहीद, बस्तर में शोक की लहर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुए IED ब्लास्ट में DRG के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत कुल 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना ने पूरे बस्तर संभाग को झकझोर कर रख दिया है।

डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट
मिली जानकारी के अनुसार, 2 मई को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में कांकेर–नारायणपुर बॉर्डर पर DRG टीम एरिया डॉमिनेशन, सर्चिंग और डिमाइनिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए IED को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया।

इंस्पेक्टर समेत जवानों ने दी शहादत
इस भीषण विस्फोट में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले मौके पर ही शहीद हो गए। गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। आशंका है कि आसपास और भी IED छिपाए गए हो सकते हैं।

आईजी बस्तर ने दी जानकारी
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर कई IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं। बावजूद इसके, क्षेत्र में अब भी छिपे विस्फोटक सुरक्षा बलों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं।

बस्तर में शोक, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद पूरे बस्तर क्षेत्र में शोक का माहौल है। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे अभियानों के दौरान जवानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Posts

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

1 of 438