नई दिल्ली। कल्कि पीठाधीश्वर प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली शर्मनाक हार के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने प्रधानमंत्री मोदी के दामन को दागदार करने की साजिश रची, इसी का हश्र है कि बिहार की जनता ने आपको करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आपने चौकीदार चोर कहा इसके बाद आपको लोकसभा चुनाव में करारी हाल झेलनी पड़ी, अब आपने वोट चोर का नॉरेटिव गढ़ा है जिसे जनता ने नकार दिया।
आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, सुन लो राहुल गांधी… मोदी को गाली देना बहुत आसान है, लेकिन मोदी बनना बहुत मुश्किल है। मोदी बनने के लिए तिल-तिल जलना पड़ता है, तपना पड़ता है। राष्ट्र की मिट्टी के प्रति समर्पित होना पड़ता है। इसलिए राहुल गांधी, जब-जब मोदी जी के बारे में अपशब्द कहोगे, तब-तब भारत की जनता तुम्हें आईना दिखाती रहेगी।










