Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सुशासन तिहार में ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन: मंत्री टंकराम वर्मा ने पटवारी को किया निलंबित

भाटापारा। छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लापरवाह पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। मंत्री के इस कड़े तेवर ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी कामकाज में सुस्ती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंच के सामने फूट पड़ा महिला का दर्द

भाटापारा के नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब हितग्राही अपनी समस्याएं बता रहे थे, तभी एक महिला ने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि वह पिछले चार महीनों से फौती (नामांतरण) के काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन पटवारी द्वारा काम को लगातार लटकाया जा रहा है।

मंत्री का सख्त रुख: एसडीएम को दिए निलंबन के निर्देश

महिला की परेशानी सुनते ही मंत्री टंकराम वर्मा का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रशासन की छवि खराब करने वाले कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए मंच से ही भाटापारा एसडीएम को निर्देशित किया कि संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए।

मंत्री ने कड़े लहजे में कहा “सरकार की मंशा लोगों को सुविधाएं देना है, उन्हें दफ्तरों के चक्कर कटवाना नहीं। राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त के बाहर है।”

अधिकारियों को अल्टीमेटम

इस कार्रवाई के बाद सभा स्थल पर मौजूद अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। मंत्री वर्मा ने सभी प्रशासनिक अमले को चेतावनी दी है कि समय-सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें, अन्यथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

सुशासन तिहार में हुए इस त्वरित न्याय की चर्चा पूरे भाटापारा क्षेत्र में हो रही है। आम जनता के बीच यह संदेश गया है कि यदि शिकायत सही मंच तक पहुंचे, तो बड़े से बड़े अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय की जा सकती है।


Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 455