Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- आम के नीचे छिपा था नशे का खेल, 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त

जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का अवैध गांजा जब्त किया है। थाना कांसाबेल अंतर्गत चौकी दोकड़ा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 207 किलो गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आ रहा था। तस्करी को छिपाने के लिए उसने पिकअप वाहन में आम से भरी ट्रे के नीचे गांजा छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस को शक न हो। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन से 207 पैकेट में भरा गांजा बरामद किया।

कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 70 आरटी 6633 और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो बगीचा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20 बी 2 सी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही है और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक पुलिस 3 करोड़ रुपए से अधिक के मादक पदार्थ जब्त कर 27 तस्करों को जेल भेज चुकी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 468