Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- रेत से भरे हाइवा ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

रायपुर के अभनपुर मार्ग पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने सड़क पर गिरे युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान छोटे उरला निवासी डोमन टंडन, हसदा निवासी अंकित बंजारे और नायकबांधा निवासी राजा ओगरे के रूप में हुई है।

मवेशी से टकराई बाइक, फिर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार डोमन टंडन मंगलवार रात काम से लौटने के बाद अपने दोस्तों और धुमाल पार्टी के साथियों से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 8:30 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था।

तीनों युवक जैसे ही ग्राम गातापार स्थित ठाकुर दुकान के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान राजिम की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे हाइवा क्रमांक CG 07 CX 8758 ने तीनों युवकों को कुचल दिया।

मौके पर ही तीनों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर खून बिखर गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटों और दोस्तों को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देख परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

नियमों की आड़ में संवेदनहीनता? बिलासपुर में गर्भवती महिला को ले जा रहे बाइक सवार से वसूला ₹1500 जुर्माना!

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस की एक कार्रवाई को…

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का पाकिस्तान में खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान में अज्ञात शख्स ने…

1 of 339