छत्तीसगढबड़ी खबर

दल्लीराजहरा में चमगादड़ों की रहस्यमयी मौतों से बढ़ी चिंता, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में चमगादड़ों की लगातार हो रही रहस्यमयी मौतों ने वन विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 50 से 70 चमगादड़ मृत अवस्था में पाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत और आशंकाओं का माहौल बन गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने मृत चमगादड़ों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं।

प्रारंभिक तौर पर चमगादड़ों की मौत के पीछे भीषण गर्मी या किसी संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विशेषज्ञों की टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि कहीं यह मामला किसी वायरस या अन्य गंभीर बीमारी से तो जुड़ा नहीं है। वहीं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी मृत या बीमार चमगादड़ को हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

फिलहाल सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। दल्लीराजहरा में लगातार हो रही इन मौतों ने वन्यजीव संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभागों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 448